फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के बयान के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने अस्पताल में लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के बयान के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने अस्पताल में लगाई झाड़ू
विज्ञापन

देवरिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान गेस्ट हाउस में झाड़ूू लगाए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में झाड़ूू लगाकर प्रदर्शन किया। नेताओं ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि सीएम की मानसिकता महिला और दलित विरोधी है। भाजपा के लोग प्रियंका गांधी के बढ़ते प्रभाव से डर गए हैं। इस कारण उल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। सारी घटनाएं इस सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। इस दौरान शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, जिला उपाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, विजय शेखर मल्ल रोशन, विवेक मिश्रा सन्नी, भरत मणि त्रिपाठी, अमित गौतम, कृष्ण चंद दीक्षित, सुनील तिवारी, अजय कुमार सिंह, दीपक पांडेय, मधु शर्मा, राशिद अंसारी, चंद्रशेखर मिश्रा, अजित सिंह, विकास गुप्ता, रियासत अली, सेराज मंसूरी, इकराम खान, अमित श्रीवास्तव, अविनाश खरवार, अकरम अली, शिवशंकर सिंह, रविंद्र मल्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें