फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूल पकड़ रहा राज्यमंत्री के पुत्र और बीडीओ का विवाद, दोनों गुटों के समर्थन में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तूल पकड़ रहा राज्यमंत्री के पुत्र और बीडीओ का विवाद, दोनों गुटों के समर्थन में प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार ब्लॉक में गरीब कार्यक्रम मेला के दौरान राज्यमंत्री के पुत्र और बीडीओ के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख के पति विश्वविजय निषाद की गिरफ्तारी के लिए ब्लाकों के कर्मचारियों के एकजुटता दिखाते हुए काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया तो दूसरी तरफ ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य भी पीडी के खिलाफ लामबंद हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। उधर, मंत्री के बुलावे पर डाकबंगला पहुंचे जिले के आला अधिकारियों ने समझौते का प्रयास जरूर किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में कर्मचारियों ने काली फीता बांधकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के बाद कार्य किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन को चेताया कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रुद्रपुर में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने गौरीबाजार के प्रभारी बीडीओ और पीडी संजय पांडेय की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लॉक पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर उनके निलंबन की मांग की। प्रधान संघ के अध्यक्ष राजीवन सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर जुटे प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने कहा कि गौरीबाजार ब्लाक में पीडी ने रणनीति के तहत घटना कराई। उन्होंने निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अनिता देवी और उनके पति बीडीसी सदस्य विश्वविजय निषाद को अपमानित किया। प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर पीडी के निलबंन और गिरफ्तारी की मांग की। भागलपुर ब्लॉक परिसर में प्रमुख, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन कर गौरी बाजार में हुए घटना की निंदा की। भागलपुर ब्लॉक प्रमुख मुन्नीलाल के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद मंगलवार को बैठक कर कहा गया कि गौरी बाजार में हुए घटना से हम लोग आहत हैं। पीडी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह टिंकू, प्रदीप सिंह, पंकज यादव, अमरिंदर सिंह मिंटू, भूषण यादव, सुरेंद्र यादव, विनीत उपाध्याय, प्रमोद सिंह, शक्ति यादव, सेंटर सिंह, दिगंबर, राजकुमार, राकेश राजभर, इंद्रपाल, गोलू यादव, संदीप यादव, शौकत आलम, एजाज अहमद, आदि बीडीसी सदस्य और प्रधान मौजूद रहे। लार विकास खंड में ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख अनुभा सिंह के नेतृत्व में बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधानों ने बैठक कर घटना की निंदा किया। अनुभा सिंह ने कहा कि गौरी बाजार के बीडीओ संजय पांडेय ने जानबूझ कर बैनर पर प्रमुख का फोटो नही लगवाएं। इस दौरान ग्राम प्रधान रामनारायण यादव, अशोक यादव, रीता यादव, मंटू गौड़, योगेंद्र शर्मा, रवि प्रसाद, मंजीत, योगेंद्र यादव, रामानंद यादव, आशा देवी, बिबेक ,अनमोल, संगीता देवी, संजय भारती, बिजय यादव आदि लोग मौजूद थे। बैतालपुर ब्लॉक प्रमुख चंदा राय ने कहा कि गौरीबाजार ब्लॉक परिसर में हुआ विवाद परियोजना निदेशक व प्रभारी बीडीओ संजय पांडेय की ओर से ब्लॉक प्रमुख अनीता निषाद के साथ अभद्र व्यवहार का नतीजा है। गौरी बाजार विकासखंड में लगभग प्रशासक के रूप में 11 करोड़ की निकासी के सामने आने के बाद उत्पन्न हुआ। उधर, पीडी के समर्थन में सलेमपुर के प्रभारी बीडीओ शकील अहमद के नेतृत्व में ब्लॉक के कर्मचारियों ने पीडी की पिटाई के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक दिनेश यादव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह, रोजगार सेवक के ब्लॉक अध्यक्ष देवाशीष यादव, नरेंद्र तिवारी, राणाप्रताप, फरीना खातून, अदिति दुबे, शशि भूषण मिश्रा, सुल्तान खान आदि मौजूद रहे। भलुअनी में आलोक उपाध्याय खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बरहज, पथरदेवा, देसही, भाटपाररानी, बनकटा, भटनी सहित सभी विकास खंड कार्यालयों पर कर्मचारियों ने भी विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वह दबाव में नहीं आने वाले हैं। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें