देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी एक युवक को दो चचेरे भाईयों ने घर में घुसकर पीट दिया। पीड़ित नसीम अंसारी ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर दोनो पर केस दर्ज कराया है।
तहरीर में नसीम अंसारी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर पर मौजूद था। तभी चाचा के लड़के रियाजुद्दीन और सेराजुद्दीन निवासी अलीनगर मजार के पीछे से आ धमके। उसे घर से घसीटते हुए पीटने लगे। पीड़ित के मुताबिक शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद