फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी समेत तीन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी समेत तीन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। रामपुर कारखाना विधान सभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी समेत तीन पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस पुलिस ने सोमवार को दर्ज किया है। इन पर ब्लॉक परिसर की चहारदीवारी पर पोस्टर लगाने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत ट्वीट कर कुछ लोगों ने चुनाव आयोग और पुलिस अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

भटनी एसओ सोमवार को हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। तभी शिकायत मिली कि नगर स्थित खंड विकास कार्यालय की चहारदीवारी पर रामपुर कारखाना की कांग्रेस प्रत्याशी शहला अहरारी, जिला पंचायत सदस्य संदेश यादव और बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष नत्थू यादव का पोस्टर लगा है। मौके पर पहुंचे एसओ ने शिकायत जांच में सही पाई और तीन लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का दोषी मानते हुए केस दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ गोपाल पाण्डेय ने बताया कि शिकायत पर कांग्रेस प्रत्याशी सहित तीन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें