फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: देवरिया में सपा प्रत्याशी सहित 11 पर मुकदमा दर्ज, भाजपा नेता से है मारपीट का आरोप

Sat, 05 Mar 2022 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि करमाजीतपुर गांव में बाहरी लोगों ने आकर बवाल किया था और मेरे भाई पर फायरिंग की गई थी। भाजपा के दबाव में आकर पुलिस ने फर्जी आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के भाजपा नेता की तहरीर पर शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह सहित आठ नामजद, तीन अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पगरा टोले में बुधवार की रात हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि जानलेवा हमला कर फायर किया गया और लाइसेंसी पिस्टल लूट ली गई।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के गोरखनाथ के राजेंद्र नगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष ओझा ने तहरीर में लिखा है कि मतदान से पूर्व बुधवार की देर रात वह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ गौरी बाजार क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पगरा टोले में गए थे। वहां किसी बात पर सपा समर्थकों से उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान सपा समर्थकों ने भाजपा नेता मयंक ओझा, सुनील ओझा सहित अन्य पर हमला कर दिया।

आरोपितों ने पीटकर घायल करने के बाद जानमाल की धमकी देते हुए उनकी लाइसेंसी पिस्टल लूट ली। इस मामले में पुलिस ने देवरिया विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, उनके बड़े भाई श्रीप्रकाश उर्फ नाथू सिंह निवासी देवगांव गौरी बाजार, पिंटू यादव, हर्ष शर्मा, रघुराज प्रताप बागी, मनोज भास्कर, राजू सिंह सैंथवार, धनेश यादव आदि आठ लोगों को नामजद किया है। तीन अज्ञात पर भी केस दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि करमाजीतपुर गांव में बाहरी लोगों ने आकर बवाल किया था और मेरे भाई पर फायरिंग की गई थी। भाजपा के दबाव में आकर पुलिस ने फर्जी आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने हम डरने वाले नहीं हैं। कुछ लोगों ने हार के डर से मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें