फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर तक स्ट्रांग रूम में जमा की गईं ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भोर तक स्ट्रांग रूम में जमा की गईं ईवीएम
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बाद शुक्रवार की भोर करीब चार बजे तक महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराई गईं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम पर अर्धसैनिक बल, पुलिस व पीएसी का पहरा है। यहां बिना प्रवेश के किसी को जाने की अनुमति नहीं है।
जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 2733 मतदेय स्थलों पर बृहस्पतिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। कुछ बूथों पर भीड़ होने से सायं सात बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। उसके बाद पोलिंग पार्टियां देर शाम तक स्ट्रांग रूम पहुंचीं। देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विधानसभा क्षेत्र देवरिया, रामपुर, पथरेदवा और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में रुद्रपुर, भाटपाररानी, सलेमपुर, बरहज क्षेत्र की ईवीएम जमा कराई गईं। इन स्थानों पर भोर करीब चार बजे तक ईवीएम जमा कराई गईं।
विज्ञापन

विधानसभा रुद्रपुर की मतगणना के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के स्टाफ रूम के बरामदे से कमरा नंबर चार के बरामदे तक, हाल नंबर एक व दो निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार भाटपाररानी क्षेत्र की मतगणना भी इसी विद्यालय में होगी। इसके लिए विद्यालय के कमरा नंबर एक के बरामदे से एनसीसी रूम के बरामदे तक हाल नंबर तीन व चार निर्धारित हैं। सलेमपुर के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के केमिस्ट्री लैब के बरामदे से स्टेयर रूम के बरामदे तक हाल नंबर पांच और छह निर्धारित हैं। विधानसभा क्षेत्र बरहज के मतगणना स्थल के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के लेक्चरर रूम नंबर पांच के बरामदे से कामन रूम के बरामदे तक हाल नंबर सात और आठ निर्धारित हैं।
वहीं, विधानसभा क्षेत्र देवरिया के मतगणना स्थल के लिए देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल के टीन शेड हाल नंबर एक (दक्षिणी) व टीन शेड हाल नंबर दो (उत्तरी) निर्धारित हैं। इसी विद्यालय में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र की भी मतगणना होगी। इसके लिए विद्यालय के कंप्यूटर लैब के बरामदे से कमरा नंबर 18 के बरामदे तक, हाल नंबर तीन व चार निर्धारित हैं। विधानसभा रामपुर कारखाना के लिए विद्यालय के डायरेक्टर ऑफिस के बरामदे से कमरा नंबर चार के बरामदे तक व हाल नंबर पांच व छह निर्धारित हैं।
प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल पर होगी मतों की गणना
देवरिया। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत मतगणना दोनों स्थानों पर दस मार्च की सुबह आठ बजे से होगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इसके मद्देनजर विधानसभावार टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में ईवीएम से मतों की गणना 14 टेबल पर होगी। वहीं ईटीपीबीएस की गणना के लिए दो तथा पोस्टल बैलेट की गणना के लिए एक टेबल होगा। रिटर्निंग अफसर के लिए के लिए एक टेबल (सेंटर टेबल) लगाए जाएंगे। गणना के लिए करीब 448 कर्मचारी लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए हर टेबल पर एक पर्यवेक्षक, एक माइक्रो आब्जर्वर व दो सहायक, ईटीपीबीएस की गणना के लिए दो, पोस्टल बैलेट की गणना के टेबल पर चार तथा सेंटर टेबल पर दो कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की निगरानी में रह सकते हैं अभिकर्ता व प्रतिनिधि
देवरिया। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया है। मतगणना होने तक स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए प्रत्याशी अपने अभिकर्ता, प्रतिनिधि को तैनात कर सकते हैं। अभिकर्ता व प्रतिनिधि को स्ट्रांग रूम के सबसे बाहर की परिधि के बाद रहने की अनुमति होगी। सीसीटीवी मॉनीटर पर अभिकर्ता व प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम देख सकेंगे। उन्हें निश्चित अंतराल पर आंतरिक परिधि में भी ले जाया जाएगा, जहां अभिकर्ता और प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को देख सकेंगे। निगरानी के लिए तैनात किए जाने वाले व्यक्ति के संबंध में अनुमति व परिचय पत्र संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अफसर से प्राप्त करना होगा। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम खोले जाने के समय प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ता की उपस्थिति आवश्यक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें