फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान की दीवार से टकराई कार, युवक घायल

Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरीबाजार के पोखरभिंडा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी गुमटी को तोड़ती हुई दीवार से जा टकराई। इस हादसे में एक कार सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी गौरीबाजार भेजा। बताया जा रहा है कि कार सवार वीडियो बना रहे थे, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा के पास मंगलवार की देर रात देवरिया से गोरखपुर की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी गुमटी को तोड़ते हुए मकान के दीवार से जा टकराई। इससे कार में सवार गोरखपुर के करीम नगर निवासी निखिलेश चौहान 26 पुत्र रामअचल घायल हो गए। वहीं चालक इंदूमौली पांडेय को हल्की चोट आई। सीएचसी गौरीबाजार पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख घायल निखिलेश को मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया।स्थानीय लोगों की मानें तो कार सवार वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें