खुखुंदू। मझगावां में खेत में मेड़ बांधने से मना करने पर भाई ने भाई पर फावड़े से वार कर दिया। वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर मचाने पर जब पत्नी बचाव करने पहुंची तो हमलावर उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मझगावां निवासी रामाश्रय चौरसिया का आरोप है कि भाई रामाशीष चौरसिया बुधवार को विवादित खेत में मेड़ बांधने लगे। मना किया तो वह परिवार के सदस्यों के साथ अपशब्द कहने लगे। मामला बढ़ता गया और भाई ने फावड़े के बट से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से जमीन पर गिरकर चीखने-चिल्लाने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी मालती देवी को भी मारापीटा। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। डाॅक्टरी रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद