फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात महिला का शव गेहूं के खेत में मिला, हत्या की आशंका

Mon, 05 Feb 2024 12:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
खेत में मिला शव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के चुरिया टोला प्राथमिक विद्यालय के समीप गेहूं के खेत में सोमवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। लोगों ने हत्या कर फेके गए शव मिलने की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


उधर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के चुरिया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक किसान गेहूं की सिंचाई करने के लिए सुबह खेत मे पाइप लगा रहे थे।

इसी बीच खेत में प्लस्टिक से ढके एक महिला का शव मिला। उसके बदन पर काले रंग की साड़ी और लाल रंग का स्वेटर था। उसके चेहरे पर कई जगह गंभीर चोट के निशान है।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी जांच में जुट गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें