मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर किया रक्तदान
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से चल रहे सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें बीस से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल ने कहा कि पीएम मोदी देश को निरंतर मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा से काम कर रहे है। उनके नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उनके दीर्घ जीवन के लिए सेवा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत देश भर में गरीबों की सेवा की जा रही है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्त का एक एक बूंद किसी की जिंदगी बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने देश के कल्याण के लिए युवाओं को योगदान देने की अपील की। रक्तदान करने वालों में वैभव सिंह शोले, अनुपम सिंह, मिथिलेश सिंह, राणा प्रशांत, अमित, रामसंतोष शुक्ला, उग्रसेन सिंह, राहुल सिंह, रामप्रवेश पटेल, तेज प्रताप गुप्ता, मदन उपाध्याय, शैलेश यादव, आलोक त्रिपाठी और अरुण सिंह आदि रहे। इस अवसर पर अधीक्षक डा. एसके राव, भाजपा के जिलामंत्री महेश मणि, रमाशंकर निषाद, दिलीप सिंह, जयदीप त्रिपाठी, आदित्य मणि, दिलीप जायसवाल, शिवम गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।