फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवारों ने भाई के साथ घर लौट रही महिला की चेन लूटी

Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के नर्सरी चौराहे के पास शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने भाई के साथ बाइक से आ रही आरती पांडेय (28) के गले सोने की चेन लूट ली।
वारदात के दौरान वह चलती बाइक से गिर पड़ी। गर्दन और पैर में चोट लगने पर परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। इलाज कराने के बाद आरती ने शनिवार की शाम को पिता राधेश्याम तिवारी के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी आरती पांडेय पत्नी राम अशीष पांडेय तीन माह से खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवा उपाध्याय गांव में मायके में रह रही है। वह शुक्रवार को चचेरे भाई गोपाल तिवारी के साथ बाइक से देवरिया बाजार करने गई थी। उनके साथ भाई की चार वर्षीय बेटी नवी तिवारी भी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरती बाजार करने के बाद रात में भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। गोपाल अभी बाइक लेकर देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर गांव के पास स्थित नर्सरी चौराहे पर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर पास आकर पीछे बाइक पर बैठी आरती के गले से सोने का चेन छिन ली।
वारदात के दौरान आरती बच्ची को लिए जमीन पर गिर पड़ी। हालांकि, बच्ची उनके ऊपर थी। इससे उसे चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें