फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरीबाजार(देवरिया)। पुलिस ने बुधवार की भोर में गश्त के दौरान देवगांव मोड़ के समीप पांच बाइक लिफ्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चोरों के पास चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाने के उप निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि भोर में पुलिस टीम गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच लोग आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख कर पांचों लोग बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित यादव उर्फ सूरज यादव, ऋषिकेश विश्वकर्मा एवं गोविंद गुप्ता, निवासी रामपुर चौराहा कस्बा गौरी बाजार, रोहित साहनी निवासी करमाजीतपुर तथा प्रशांत यादव निवासी कबराताल ग्राम गौरी खुर्द, थाना गौरी बाजार के रूप में हुई। एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह गिरोह देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर एवं बिहार के सिवान आदि जनपदों में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से दोपहिया, चारपहिया वाहनों की चोरी करते थे। नंबरप्लेट बदलकर उसे बेच देते थे। बरामद बाइक कुशीनगर जनपद के हाटा कस्बे से चुराई गई थी। इसे बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें