फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सलेमपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के नीचे से शुक्रवार को लोगों ने दौड़ाकर बाइक चोर को पकड़ लिया। लोगों ने पिटाई के बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने बाइक चोर का सीएचसी में इलाज कराने के बाद कोतवाली लेकर चली गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार वाजपेई टोला गांव निवासी राहुल यादव शुक्रवार की शाम अपने किसी परिचित को रिसीव करने रेलवे स्टेशन पहुंचा। वह प्लेटफार्म संख्या दो के नीचे अपनी बाइक खड़ी करके प्लेटफार्म पर जा रहे थे। इसी बीच एक युवक ने बाइक में चाबी लगाकर ले जाने लगा। युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने आजाद नर्सिंग होम के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर सीएचसी गई। कोतवाली में पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश कुशवाहा निवासी ग्राम सोहनपुर थाना बनकटा बताया। उधर, चार दिन पूर्व वहीं से टेंगवल दूबे गांव निवासी आदित्य दूबे बाइक से किसी को छोड़ने रेलवे स्टेशन आया था। वह अपनी बाइक प्लेटफॉर्म संख्या दो के नीचे खड़ा कर ट्रेन पकड़ना चला गया। जब वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक बाइक चोरी करते हुए पकड़ा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी
सोहनपुर। बनकटा थाना के ग्राम सीकरहटा निवासी विमल प्रसाद की बाइक शुक्रवार गुठनी बाजार स्थित एक बैंक के पास से चोरी हो गई। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें