फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया और जीजा ने नहीं की प्रेमचंद की हत्या : अनमोल

Thu, 16 Jan 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फतेहपुर हत्याकांड के तीसरे गवाह बाल साक्षी प्रजेश उर्फ अनमोल की जिरह बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह की अदालत में पूरी हो गई। बचाव पक्ष के आधा दर्जन अधिवक्ताओं की टीम ने पांच दिन में 27 पेज की जिरह प्रजेश से की। इस मामले की अगली तिथि 18 जनवरी को नियत की गई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में दो अक्टूबर 2023 को जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या के प्रतिशोध में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की सुनवाई अपर जिला जज के न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जब अनमोल से यह पूछा कि प्रेमचंद यादव की हत्या तुम्हारे भैया देवेश व जीजा ने कर दी तो बाल साक्षी ने कहा कि नहीं। साहब, मेरे भैया व जीजा ने प्रेमचंद की हत्या नहीं की है। जब उससे पूछा गया कि घटना में प्रयुक्त चाकू व छोटी बंदूक देखी थी तो उसकी लंबाई कितनी थी। इस पर उसने कहा कि मैं चाकू और छोटी बंदूक की लंबाई नहीं नाप पाया।
उसके पहले ही आरोपितों के द्वारा पहुंचाई गई चोटों के कारण बेहोश हो गया। मेरे ऊपर चार-पांच फीट की दूरी से गोली चलाई गई थी। किधर से गोली चलाई गई। उसने इशारे से बताया कि बाएं से गोली चलाई गई थी। जब मेरे ऊपर गोली चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें