खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात बरात में गई भांजी रेलवे लाइन किनारे नित्यकर्म करने पहुंची तो गांव का युवक पीछा कर उसका हाथ पकड़ लिया। भांजी ने शोर मचाया तो मौके पर मामा ने पहुंचकर उसे बचाया।
आरोप है कि इस बात से नाराज युवक के घरवालों ने दरवाजे पर चढ़कर मामा, नानी और भांजी की मां की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक शुक्रवार रात में पड़ोस में आई बरात में निमंत्रण में गया था। उसकी भांजी भी साथ गई थी। आरोप है कि युवक वहां बैठकर खाना खा रहा था, तभी उसकी भांजी पास में स्थित रेलवे लाइन किनारे नित्यकर्म करने गई।
पीछे से गांव का ही एक लड़के ने जाकर उसका हाथ पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो खाना छोड़ मामा दौड़ते हुए मौके पर पहुंच किसी अनहोनी से बचा लिया। मामा का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक घर जाकर इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताया। फिर आरोपी पक्ष गोलबंद होकर पीड़ित के दरवाजे पर आ पहुंचे और मामा को घर में से खिंचकर मारने-पीटने लगे।
बचाव में आई उनकी मां और भांजी की मां को भी हमलावरों ने बेरहमी से मारापीटा। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। जांच कर आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद