फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर बरहजिया ट्रेन की हुई जांच, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर बरहजिया ट्रेन की हुई जांच, मची अफरा तफरी
विज्ञापन

बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे रेलवे प्रशासन की ओर से बरहजिया ट्रेन में सघन जांच की गई। बिना टिकट चलने वालों में अफरा-तफरी मच गई। जगह-जगह हाल्टों पर टीम ने ट्रेन की सघन जांच की। 37 लोग बिना टिकट के पाए गए। उनसे 16 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
सलेमपुर-बरहज रेल प्रखंड पर बिना टिकट यात्रा करने की सूचना मिल रही थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देश पर मऊ मंडल के वाणिज्य प्रबंधक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने स्थानीय के अलावा सतरांव आदि हाल्ट पर ट्रेन में जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशनों पर टिकट लेने के लिए लोगों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे आरक्षण लिपिक वीरबहादुर यादव ने बताया कि बिना टिकट सफर करना लोगों की आदत में शुमार हो गया था। इसे देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया था। टीम में वरिष्ठ टिकट परीक्षक राकेश कुमार, सीताराम यादव, हकीम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें