फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने सपा को मजबूत करने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सचिव ने सपा को मजबूत करने का किया आह्वान
विज्ञापन

देवरिया। बांस देवरिया स्थित सपा के जिला कार्यालय पर एससी/एसटी आयोग के पूर्व सदस्य एवं सपा के प्रदेश सचिव संजय विद्यार्थी सविता ने कहा कि सविता, नाई समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। लोक संस्कृति के सबसे बड़े व्यक्ति भिखारी ठाकुर हमारे समाज में पैदा हुए, जिन्हें दुनिया में भोजपुरी के शेक्सपियर के सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़ों की आवाज अपने नाट्य कला के माध्यम से दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि समाज के इन महापुरुषों ने परिवर्तन लाने का कार्य किये और बदलाव की लहर पैदा की। राजनीति के क्षेत्र में कर्पूरी ठाकुर समाजवादी आंदोलन से जुड़कर वंचित समाज की आवाज बने और बिहार जैसे सूबे के मुख्यमंत्री बने। उन्हें अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में एससी/एसटी आयोग के सदस्य के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा दिया। भाजपा सरकार में कमजोर वर्गों के हकों की लगातार लूट हो रही है। ऐसी स्थिति में वंचित समाज के भले के लिए अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की बागडोर सौपने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने प्रदेश सचिव का स्वागत करते हुए कहा कि संजय विद्यार्थी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अति करीबी व्यक्ति हैं। क्रांति रथ से लेकर उनके सामाजिक बदलाव के संघर्ष में उनके साथ हैं। समाजवादी पार्टी शोषित, वंचित समाज के लोगों की वकालत करती है। उनकी बेहतरी का प्रयास करती है, हमारी सरकार में नाई समाज को उनकी भागीदारी से अधिक सरकारी सेवाओं में आरक्षण का लाभ मिला। आगे आने वाले दिनों में भी सपा इनके बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल, विजय लक्ष्मी गौतम, पीडी तिवारी, राजेश ठाकुर, बेचूलाल चौधरी, मालवीय प्रसाद निर्मल, उमाशंकर यादव, व्यास यादव, अशोक यादव, प्रेमप्रकाश, अजय शर्मा, पारसनाथ यादव, ओंकारनाथ शर्मा, रमेश शर्मा, नित्यानंद त्रिपाठी, इस्माइल अंसारी, श्याम बहादुर भारती, मंजूर हसन, रामसेवक यादव, शंकर शर्मा, एनपी यादव, मुनिवर मिश्र, दिव्यांश श्रीवास्तव, दयाराम शर्मा, प्रदीप यादव, रामयोगेंद्र भारती, पंकज प्रताप चौरसिया, अंकिता यादव, सुदामा गोड़, अब्दुल रब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें