संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला
- फोटो : DEORIA
संदिग्ध हाल में महिला की जलकर मौत
मायके पक्ष ने दी तहरीर, ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गुड़री गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। बिना मायके वालों को सूचना दिए ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर महिला की मां, छोटे भाई ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बैदा गांव निवासी राधेश्याम यादव ने अपनी चार बेटियों में दूसरी नंबर की बेटी पूजा की शादी 11 जून 2019 को गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गुड़री गांव निवासी अक्षयलाल यादव के बड़े बेटे सूरज के साथ धूमधाम से की थी। मां अवतारी देवी का आरोप है कि पूजा को जलाकर मार दिया गया है। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। इसके बार में पूजा ने बताया था। काफी प्रताड़ना के बाद उनकी बेटी उनके पास चली गई थी। बीते फरवरी माह में ससुर, पति और चचेरे ससुर के निवेदन पर उनकी बेटी फिर से ससुराल पहुंची थी। ससुरालवालों ने बेटे की दूसरी शादी की खातिर जलाकर मार डाला और बिना बताए उसका अंतिम संस्कार दिया। पूजा की मां ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। गौरी बाजार के एसओ विपिन मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए गया था लेकिन ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।