युवक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। उसका उसका आपत्तिजनक फोटो पति व भाई को भेजकर कर बदनाम कर रहा है, जिससे उसकी जिंदगी में खलल पड़ रही है।
मंगलवार देर शाम थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक से उसे प्यार हो गया था। उसने हमारा आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया। उसकी साजिश का पता चलते ही मैंने उससे संबंध समाप्त कर लिया। उसके बाद भी वह ब्लैकमेल कर रहा है। पहले मैंने बहुत समझाया, लेकिन नहीं माना और फोटो व वीडियो मेरे पति को भेज कर मेरी गृहस्थी बर्बाद करना चाहता है। अब तो मेरा वीडियो व फोटो मेरे मायके वालों को भी भेज रहा है। थाना प्रभारी से महिला ने लिखित शिकायत की है। पुलिस ने युवक को थाने बुलाया है।