फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चारों ने उड़ाई चार बाइक, मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र से लिफ्टरों ने अलग अलग-जगहों से चार बाइक उड़ा लिया। कोचिंग सेंटर, मेडिकल काॅलेज, जिम और रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी हुई है। बाइक मालिकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी निवासी राधिका देवी ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कहा कि एक अक्तूबर को उसके देवर राजू प्रसाद पुत्र सरल प्रसाद ट्रेन पकड़वाने भोर में साढ़े चार बजे गए। उन्होंने ढाला बंद होने के चलते रागिनी मोड़ से स्टेशन के उत्तर तरफ पुल के नीचे बाइक खड़ी कर ट्रेन पकड़वाने गए। वापस आए तो बाइक गायब थी। भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली निवासी प्रमुख पासवान पुत्र रामनगीना एक अक्तूबर को सुबह पांच बजे बाइक से महिला डिग्री कालेज के निकट जिम करने गए। वहां से वापस आए तो बाइक गायब थी। इसी तरह से बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेलवनिया निवासी मुकेश कुमार यादव पुत्र विदेशी यादव मेडिकल काॅलेज में भर्ती अपने पिता को खाना देने तीन अक्तूबर की रात साढ़े आठ बजे गए। वह बाइक बाहर खड़ी कर खाना देने वार्ड में चले गए। वापस लौटकर आए तो उनकी बाइक चोरी हो गई थी। शहर के रामगुलाम टोला निवासी विवेक कुमार पुत्र बृज बिहारी प्रसाद का छोटा भाई वैभव प्रजापति राघवनगर में 27 सितंबर को बाइक से कोचिंग करने गया था। तीन बजे कोचिंग से वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के चारों मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें