फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर डीसीएम की चपेट में आई कार, कार का एयर बैग खुल जाने से बचा बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर डीसीएम की चपेट में आई कार, कार का एयर बैग खुल जाने से बचा बड़ा हादसा
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह डीसीएम की चपेट में कार आ गई। कार का एयर बैग खुल जाने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस ने दोनों वाहनों को कोतवाली पहुंचाई।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव निवासी दानवीर सिंह अपनी कार से शनिवार की सुबह सलेमपुर की तरफ आ रहे थे। नगर के ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गए। कार अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि कार और डीसीएम की भिड़ंत हुई थी। दोनों वाहनों को कोतवाली लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें