फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कतरारी चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दावत से घर लौट रहा एक युवक शुक्रवार रात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मलकौली गांव निवासी राम केवल राजभर (40) पुत्र चंद्रभान रात में कतरारी चौराहे पर दावत खाने के लिए गए थे। घर लौटते समय चौराहे से कुछ दूरी पर किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोगों ने राम केवल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर जब घर पहुंची तो पत्नी रीना का रो - रो कर बेहाल है। मृत शख्स अपने पीछे ढाई साल की बेटी भी छोड़ गया। शनिवार की शाम को जब शव घर पहुंचा तो गांव के लोगों की भीड़ जुटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें