फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के साथ बाजार जा रही बच्ची की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के साथ बाजार जा रही बच्ची की हादसे में मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट(देवरिया)। थाना क्षेत्र के आनंदनगर गांव के पास सोमवार को पिकअप की चपेट में आने से मामा के साथ बाइक से बाजार जा रही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। इसके कारण शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी निवासी रवि चौहान की सात वर्षीया पुत्री पूजा बघौचघाट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर फड़ास चक निवासी व्यास चौहान के घर रहती थी। बच्ची अपने पट्टीदारी के मामा नितेश के साथ बाइक से दोपहर में विशुनपुरा बाजार जा रही थी। आनंदनगर गांव के समीप पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पूजा व नितेश बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं नितेश का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र राय ने बताया कि बच्ची की मौत पिकअप से चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में पंचनामा कर शव सौंप दिया गया। पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें