फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। नगर के जयनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट रामजानकी मार्ग पर सोमवार रात साढ़े नौ बजे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता, पुत्र की मौत हो गई। पत्नी और एक मासूम बेटा घायल हो गया। घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। कोतवाल के अनुसार, बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी दुर्गेश कुमार (35) पुत्र सुखारी और उसका पांच वर्षीय पुत्र आर्यन, पत्नी राजकुमारी देवी (28) और एक वर्षीय पुत्र वीर कुमार सोमवार की रात में करीब साढ़े नौ ससुराल बढ़या हरदो से बाइक से घर जा रहे थे। अभी रात साढ़े नौ बजे बजे बजे प्राथमिक विद्यालय के निकट बरहज-कपरवार मार्ग पर पहुंचे थे कि एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दुर्गेश और आर्यन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी और मासूम बेटा घायल हो गए। हादसा को देख जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी ले गई। बताया जा रहा है कि दुर्गेश पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल बढ़या हरदो आए थे। जो छठ के सामान की खरीदारी कर वापस गांव जा रहे थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें