फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप के सदस्यों ने तिरंगा रैली निकालकर जगाई देशप्रेम की भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अभाविप के सदस्यों ने तिरंगा रैली निकालकर जगाई देशप्रेम की भावना
विज्ञापन

भाटपाररानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली निकाली। भ्रमण कर सदस्यों ने लोगों में देशप्रेम की भावना जगाई। अमृत महोत्सव के तहत ‘एक गांव एक तिरंगा’ महाभियान भी आयोजित हुआ।
विज्ञापन

शुरुआत बंगरा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले की मूर्ति पर माल्यार्पण से की। नगर मंत्री विपुल पांडेय ने कहा कि स्वाधीनता के संघर्ष के दौरान भागवत भगत जी कई बार जेल गए। अपनी खजड़ी वादन के साथ जन-जन के मस्तिष्क में स्वाधीनता की लहर पैदा करने वाले वीर पुरुष भागवत भगत खजड़ी वाले सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को समेटकर विद्यार्थी परिषद एक पत्रिका तैयार करके भावी पीढ़ी को अग्रसारित करेगी। विवेक कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल 15 अगस्त तक ही नहीं दिखानी है, बल्कि पूर्व के स्वाधीनता संघर्ष से प्रेरणा लेकर भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाना है। अंकित कुमार ने कहा कि बंगरा की भूमि सदैव भारत मां के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रही है और इस कड़ी में अमृत महोत्सव की यहां से शुरुआत निश्चित रूप से युवाओं को आह्लादित करेगा। इस दौरान आकाश मोदी, अनिल सिंह बघेल, सूरज गुप्ता, रवि सिंह बघेल, हिमांशु मिश्र, अपूर्व मिश्र, उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें