फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ से सोलह अगस्त तक आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव नौ से सोलह अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के स्थान व तिथि तय कर ली गई है।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि नौ अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों में प्रभातफेरी व रैली निकाली जाएगी। इसके नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। दस अगस्त को प्रतियोगिता सभी विद्यालयों में आयोजित होगी। 11 अगस्त को अमर शहीद प्रेम सागर के गांव भाटपाररानी ब्लाक के टीकमपार एवं 12 अगस्त को अमर शहीद गंगा सागर के गांव सलेमपुर ब्लाक के श्रीनगर में कार्यक्रम होगा, इसके नोडल अधिकारी उपायुक्त उद्योग होंगे। 13 अगस्त को सतासी इंटर कालेज रुद्रपुर के प्रांगण में अमर शहीद सूर्यवली पांडेय की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम रुद्रपुर, 14 अगस्त को अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार, अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी शहीद स्थल टाउन हाल रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम सदर एवं इसी दिन अमर शहीद जगरनाथ मल्ल की पैना मुख्य चौराहा नगर पालिका परिषद के आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम बरहज होंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों व समस्त राजकीय कार्यालय एवं राजकीय प्रतिष्ठानों में आयोजित होने कार्यक्रमों के संबंधित सभी अधिकारियों को नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। 16 अगस्त को शहीद उग्रसेन सिंह की पुण्यतिथि पर भागलपुर ब्लाक के ग्राम कैलानी में होने वाले कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम बरहज होंगे। डीएम ने आयोजनकर्ता अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी तरफ से कार्यक्रमों की पूर्ण कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें