फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होती रहीं तैयारियां, मेडिकल कॉलेज में आज आ सकती है एनएमसी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
होती रहीं तैयारियां, मेडिकल कॉलेज में आज आ सकती है एनएमसी की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की जांच के लिए सोमवार को एनएमसी की टीम आ सकती है। इसके मद्देनजर रविवार को पूरे दिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुट रहा। इस दौरान एक-एक मानक को पूरा करने का प्रयास किया गया। ओपीडी, भवन सहित अन्य तैयारी लगभग पूरी कर ली र्गइं हैं। कुछ शिक्षकों की कमी है, इसके लिए कॉलेज प्रशासन चयन की प्रक्रिया जारी है।
टीम की हरी झंडी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो सकेगी। मानकों के क्रम में मेडिकल कालेज के लिए भवन तैयार हो गया है। अस्पताल में वार्ड तकरीबन तैयार हैं।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होनी है। कॉलेज में सौ छात्रों को दाखिला मिलेगा। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद एनएमसी की टीम के आने की संभावना पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं। जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं एमसीएच विंग को आईसीयू, आईसीसीयू व स्त्री प्रसूति रोग आईसीयू बनाया गया है। उपकरण मंगाए जा रहे हैं। रविवार को उपकरण स्थापित करने का कार्य हुआ। साथ ही साफ-सफाई सहित अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया गया। 31 चिकित्सा शिक्षकों का चयन कर लिया गया है, अन्य शिक्षकों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही वह भी पूरा हो जाएगा। उधर, मानक के अनुसार वार्डों को तैयार किया गया है।
प्रथम एलओपी का कार्य पूूर्ण
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के लिए प्रथम एलओपी (लेटर ऑफ परमिशन) का कार्य पूूर्ण हो चुका है। इसमें प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन, कार्यालय, अन्य आफिस, कॉलेज काउंसिल रूम, क्लास रूम, लाइब्रेरी, लैब तैयार है। इसके अलावा डायरेक्टर बंगला ब्वॉयज, गर्ल्स हॉस्टल, नर्सेज हॉस्टल, टाइप-टू, थ्री, फोर, फाइव लगभग तैयार है। प्रथम एलओपी के अलावा छह महिला 120 बेड का अस्पताल, गर्ल्स, ब्वॉयज इंर्टन, मल्टीपरपज हाल निर्माणाधीन है, इसमें भी 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है। फर्नीचर व अन्य मामूली कार्य किए जा रहे हैं। प्रथम वर्ष में एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

-----------
एनएमसी टीम की जांच के बाद मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जांच के लिए टीम के आज आने की संभावना है। निरीक्षण के लिए यथासंभव तैयारी की गई है। जो कमी है उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. एएम वर्मा, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें