खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम एक युवक से एक शख्स ने कह दिया कि तुम्हारी मां का फोन आए तो बात कराना। यह सुनते ही युवक भड़क गया और उसने शख्स की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर युवक ने शख्स की पत्नी और मां को भी मारापीटा। पीड़ित ने प्रकरण की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक की मां कहीं बाहर रहती है। आरोप है कि गांव के एक शख्स ने उसके बेटे से कहा कि तुम्हारी मां का फोन आए तो बात करा देना। इतनी बात सुनते ही युवक अपना आपा खो बैठा और शख्स की पिटाई करने लगा। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
..
आपसी विवाद में महिला की पिटाई
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बभनी सकरापार गांव में आपसी विवाद मेंं सोमवार की दोपहर में सरिता देवी की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। पीड़िता ने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराकर पुलिस को सूचना दी है।इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई होगी। संवाद