फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ययोजना के अनुसार किया जाए कार्य : सीएमओ

Tue, 08 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएमओ ने की संचारी व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में हुई। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि 11 जुलाई से चलने वाले दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर संचारी रोग के बारे में बताएं। साथ ही, घर में निरीक्षण कर जल संचय को चेक करना है। दस्तक अभियान में बुखार, खासी-जुकाम, टीबी, फाइलेरिया आदि रोगियों की सूची तैयार कर ई-कवच पर अपडेट कर सीएचसी, पीएचसी पर भेजना है। सभी लोग कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें।
सीएमओ ने कहा कि एक से 30 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण और 11 से 30 जुलाई तक दस्तक अभियान के संचालन काे लेकर कार्यों के आधार पर बैठक की गई। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, नगर विकास आदि को कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा गया था। उसी के अनुसार सभी लोग कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रोप्लान पर समीक्षा में बताया गया कि निकायों की ओर से नालियों की सफाई कार्ययोजना के अनुसार सफाई कराई जा रही है। अर्बन वार्डों में फागिंग कराई गई है। इस दौरान एसीएमओ डॉ .अश्वनी पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके वैश्य, जिला दिव्यांग जन अधिकारी, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, सहयोगी संस्था डब्ल्यूएच, सीफार, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें