संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आजाद नगर वार्ड में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने सगे भाई और भतीजे समेत तीन लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी के चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वार्ड निवासी अमजद और अरशद सगे भाई हैं। दोनों के बीच दोपहर मेंं घरेलू बात पर विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान अरशद ने धारदार चाकू से सगे बड़े भाई अमजद पर वार कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई छोटे भाई की पत्नी तब्बसुम (25) पत्नी महफूज के गले पर चाकू चला दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गई।
परिवार के दो सदस्यों को घायल देख भतीजा रुखसार (15) पुत्र अब्बू अंसारी भी गया, युवक ने उसे भी चाकू मार दिया। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने कहा कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है।