फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइट लगाने के दौरान भिड़ा नशेड़ी

Wed, 29 Oct 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। पिपरा शुक्ल गांव में छठ घाट पर सोमवार की शाम लाइट लगाने के दौरान प्रधान प्रतिनिधि विकाऊ यादव से एक नशेड़ी उलझ गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गांव के कुछ लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, मगर नशेड़ी के साथ कुछ अन्य लोग उन्हें भी गाली देने लगे।
जैसे ही 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची विवाद कर रहे लोग वहां से भाग गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरा शुक्ल गांव के पोखरी स्थित घाट पर सोमवार की शाम करीब सात बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकाऊ यादव लाइट लगवा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव का एक शख्स नशे में उनके पास आया और कालर पकड़कर खींचने लगा। जब उन्होंने छुड़ाना चाहा तो हाथापाई करते हुए मारपीट करने लगा।
इसी बीच गांव के दो लोग और आकर नशेड़ी के पक्ष में खड़े हो गए। तीनों ने प्रधान प्रतिनिधि को मारने-पीटने की कोशिश करने लगे। हालांकि, कुछ ग्रामीणो ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से भी मुकेश चौहान के चोटिल होने की बात पुलिस कह रही है। पुलिस की गाड़ी पहुंचने के बाद ही विवाद कर रहे लोग वहां से भाग गए थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकाऊ यादव ने मंगलवार को थाने पहुंच तहरीर दी है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छठ घाट पर लाइट लगाने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें