देवरिया। शहर के रामगुलाम टोला निवासी 28 वर्षीय दीपक सोमवार की देर रात को रेलवे ट्रैक पार कर घर जा रहा था। इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। दीपक पेंटर था।
जानकारी के अनुसार, दीपक सोमवार की सुबह घर से काम पर गया था। रात करीब 10:30 बजे वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस बीच देवरिया रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन एंट्री कर रही थी। वह दूसरे ट्रैक पर खड़ा था, तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से हादसा हुआ है। संवाद