फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वायरल इंफेक्शन दे रहा दर्द, बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

Wed, 15 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की ओपीडी में बच्चों का इलाज करते चिकित्सक,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मौसम में अचानक बदलाव के साथ ही वायरल संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इन दिनों बड़ी संख्या में बच्चे सर्दी-जुकाम, तेज बुखार और शरीर दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, इन्फ्लूएंजा और पैरा इन्फ्लूएंजा वायरस बच्चों में तेजी से फैल रहा है। छह महीने से लेकर पांच साल तक के बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से दो सौ बच्चे इलाज कराने आते हैं। इनमें नवजात से लेकर बड़े बच्चे भी हैं। इन बच्चों में मौसम से उत्पन्न बीमारियों से पीड़ित अधिक आ रहे हैं। अधिकतर बच्चों में नाक बहना, आंखों से पानी आना, दाने निकलना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिख रहे हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गौड़ ने बताया बारिश के बाद तापमान में अचानक गिरावट होने से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अक्तूबर के अंत तक इसका असर रहेगा, इसके बाद मौसम सामान्य होने पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण आमतौर पर एक सप्ताह तक रहता है। शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बच्चों को भीड़भाड़ से दूर रखें, हाथ धोने की आदत डालें बच्चों को ज्यादा पानी पिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें