फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामा के घर आए किशोर की करंट लगने से मौत

Sun, 25 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। नीबा गांव में करंट की चपेट में आने से किशोर पासवान (17) की मौत हो गई। वह दो दिन पहले मामा के घर आया था। शुक्रवार की रात घर के दरवाजे पर सोया था। बिजली तार टूट कर उस पर गिर गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव निवासी बिंद पासवान का बेटा किशन पासवान दो दिन पहले एकौना थाना क्षेत्र के नीबा गांव में अपने मामा रामप्रित पासवान के घर आया था। मामा के अनुसार, वह शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद दरवाजे पर तख्त पर सो गया। खंभे से घर के लिए बिजली कनेक्शन का तार टूट कर उस पर गिर गया। करंट से गंभीर रूप झुलसने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें