फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों से मिलने गया दुकानदार लापता, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों से मिलने गया दुकानदार लापता, दो हिरासत में
विज्ञापन

पति की तलाश में भटक रही महिला, एक सप्ताह से कोई सुराग नहीं लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। दोस्तों से देवरिया मिलने गया एक दुकानदार एक सप्ताह से लापता है। पत्नी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस दी है। लेकिन एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चल सका है। बृहस्पतिवार को पत्नी रानी चौरसिया बघौचघाट थाने पर पहुंचकर आपबीती सुनाकर रोने लगी। मोबाइल फोन की लोकेशन तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मिल रही है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मामले के पर्दाफाश की जिम्मेदारी एसओजी को सौंपी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विंदहि गांव निवासी हरेराम चौरसिया पुत्र चन्द्रिका चौरसिया सदर कोतवाली के सोंदा गांव के चौराहे पर वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। 30 अक्तूबर की दोपहर को अपने दुकान से दोस्तों से मिलने की बात बताकर चले गए। इसी दिन से हरेराम लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद जब जानकारी नहीं मिली तो पत्नी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस एक सप्ताह बाद भी गायब व्यक्ति का सुराग नहीं लगा सकी है। पत्नी ने स्थानीय थाने पर गुहार लगाई है। एसओजी की टीम ने महुआडीह के पाण्डेचक चौराहे से लावारिस हालत में हरेराम की बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी नरेन्द्र प्रताप राय ने महिला को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द उसके पति को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें