फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तमंचे की बट से मनबढ़ ने युवक का सिर फोड़ा

Mon, 17 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नवलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मनबढ़ किस्म के एक युवक ने तमंचे के बट से एक युवक की पिटाई कर दी, जबकि उसके अन्य दो साथियों ने किसी तरह मौके भागकर अपनी जान बचाई। खून से लतपथ युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद निवासी रेहान सिद्दीकी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि रविवार को अपने तीन साथियों के साथ नवलपुर चौराहे पर कपड़ा खरीदने गया था। कपड़ा खरीद कर अभी वह बटोही चौराहे के पास पहुंचा था कि पहले से घात लगाकर बैठे मनबढ़ों ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक मनबढ़ हाथ में लिए तमंचे के बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। खून से लतपथ रेहान के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें