फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेरठ का तस्कर फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप मेंे बिहार ले जा रहा था शराब

Tue, 19 May 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार(देवरिया)। मेहरौना घाट पर सोमवार को पकड़ी गई शराब लदी पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पिकअप में रखी 16 सौ बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब थी, जिसे लेकर तस्कर बिहार जा रहा था। मेरठ के तस्कर निसार खान पर संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, तस्कर ने बताया कि एक खेप शराब को बाॅर्डर पार कराने के लिए उसे 25 हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन

उधर, हरियाणा से शराब बॉर्डर स्थित चेकपोस्ट पर कैसे पहुंच जा रही, क्या बीच में इनकी तलाशी नहीं ली जा रही है, इन सब बिंदुओं पर पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार को मेहरौना चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक पिकअप को रोका। जांच के दौरान उस पर लगा नंबर प्लेट फर्जी मिला। तलाशी के दौरान त्रिपाल से ढकी शराब बरामद हुई थी।
पकड़े गए तस्कर की पहचान निसार खान (32) निवासी मोदीपुरम पल्लवपुरम फेज 2 जनपद मेरठ के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने नेटवर्क में शामिल कुछ अन्य तस्करों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस टीम अब इन तस्करों तक पहुंचने के लिए अन्य जिले की पुलिस की मदद ले रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस की एक टीम बिहार भी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर को जेल भेजवा दिया गया है। बाॅर्डर क्षेत्र के थानेदारों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें