फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आटा बदलने के विवाद में दरवाजे पर चढ़कर पीटा

Tue, 04 Nov 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई संग्राम गांव में दो दिन पहले देर शाम को आटा चक्की पर आटा बदलने के दौरान मालिक और ग्राहक के बीच विवाद हो गया था।
हालांकि, वहां मामला किसी तरह शांत हो गया। आरोप है कि ग्राहक ने दोबारा अपने दोस्तों संग मालिक के गांव बंजरिया उनके दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बंजरिया गांव निवासी श्रीनिवास जायसवाल की महुई संग्राम गांव में आटा चक्की है।
उनका कहना है कि शनिवार की शाम जब आटा चक्की बंद कर घर जा रहा था तो भलुअनी थाना क्षेत्र के पड़री गुर्राव का एक युवक आया और दुकान खोलकर आटा बदलने की बात कही। जब कहा इस समय संभव नहीं है तो वह अनुरोध करने लगा। इसपर आटा बदलकर दे दिया। उसके बाद वह पिछला बकाया बता तीन किलोग्राम अधिक आटा मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोला कि दूसरे दिन सुबह रजिस्टर देखकर दे देंगे। इसके बाद वह हाथापाई करने लगा। इतना ही नहीं जब अपने घर बंजरिया पहुंचा तो फिर अपने दोस्तों को लेकर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की। पीड़ित ने कहा कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है।
थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें