फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस रोड पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के सिविल लाइंस रोड पर गैस सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम कृषि विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना के सांडा गांव निवासी ध्रुव नारायण मिश्र (45) पुत्र स्व. राम शरण मिश्र कृषि विभाग में चतुर्थं श्रेणी के कर्मचारी थे। शुक्रवार की दोपहर में पुराने पोस्टमार्टम रोड स्थित आवास से पैदल ही पुराना जिला पंचायत परिसर स्थित कार्यालय में जा रहे थे। अभी कचहरी चौराहे के पास पहुंचे थे कि रोड पार करते समय गैस सिलिंडर से लदे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें इमरजेंसी मेें भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। रात में करीब नौ बजे अस्पताल में इलाज होने के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो लड़के और एक लड़की है। कर्मचारी ही परिवार के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें