फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर 12 वर्षीया बालिका से दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़ित बालिका ने अपनी मां से सारी बातें बताईं तो मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय बालिका 15 दिसंबर को घर में अकेली थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक बालिका के घर में घुस कर उसे डरा धमका कर दुष्कर्म कर फरार हो गया। बालिका ने अपने परिजनों को सूचना दी तब पीड़िता की मां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई। पीड़िता की मां ने लखनऊ के पुलिस के आला अधिकारी से हेल्पलाइन के माध्यम से गुहार लगाई तो आनन-फानन स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें