फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक में हंगामा

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। बैठक की कार्रवाई से असंतुष्ट तीन महिला सहित चार सभासद बैठक हॉल से निकल कर नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। उन्हाेंने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभासदाें ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर चंद मिनट में बैठक समाप्त करने तथा मनमाने ढ़ंग से बोर्ड की बैठक कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसीलदार को उन्होंने ज्ञापन सौंप कर बैठक की कार्रवाई निरस्त करने की मांग की। पिछली बैठकाें का ब्यौरा प्रस्तुत करने को कहा। असंतुष्ट सभासद उत्तम पांडेय, कुसुम देवी, सितारा देवी, आशा देवी ने बताया कि दो बजे नगर पंचायत की बैठक बुलाई गई। मीटिंग हॉल में पहुंचने के ठीक तीन मिनट बाद बैठक समाप्त कर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष अकेले बैठक को संचालित कर रहे थे। न तो अधिशासी अधिकारी और न ही नगर पंचायत का जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद था। पिछली कार्रवाई की पुष्टि भी नहीं कराई गई। चाराें सभासदाें ने नगर पंचायत को लिखित मांग पत्र सौंप रहे थे कि उन्हाेंने बोर्ड की बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी। असंतुष्ट सभासदाें ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर बोर्ड की बैठक में मनमानी करने तथा अपने हिसाब से प्रस्ताव लिखवाने एवं पास कराने का आरोप लगाया। उन्हाेंने तहसीलदार से बैठक को निरस्त कर पूरी कार्रवाई की जांच करने की मांग की।
तीन घंटे तक चली बोर्ड की बैठक: चेयरमैन
रुद्रपुर। चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने कहा कि बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की बैठक पूरे तीन घंटे तक चली। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर दो बजे तक चलती रही। बोर्ड के दस सभासद बैठक में उपस्थित थे। उन्होंने प्रस्ताव एवं कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किया है। कुछ सभासद जानबुझ कर माहौल को दूषित कर रहे है। उनका मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना है, इसलिए वह बैठक समाप्त होने के बाद सभागार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें