फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक एजेंटों ने पोस्ट मास्टर जनरल का किया घेराव

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर राकेश कुमार का डाक विभाग के एजेंटों ने बृहस्पतिवार को घेराव किया। एजेंटाें का आरोप था कि पोस्ट मास्टर जनरल के निर्देश पर डाक अधीक्षक ने एक महिला एजेंट से दुर्व्यवहार किया। एजेंटों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर जनरल राकेश कुमार शहर के सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर में सीबीएस के कार्यों की समीक्षा बैठक लेने आए थे। दोपहर करीब एक बजे वे अपने वाहन से यहां पहुंचे। उनके आगमन की जानकारी एजेंटों को हुई। एजेंट मांगपत्र लेकर उनसे मिलने पहुंचे। एजेंटों का आरोप है कि वह अपनी समस्या पीएमजी के सामने रखना चाह रहे थे। लेकिन उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया।इसके बाद डाक अधीक्षक एजेंटों को हटाने लगे। एजेंटों का आरोप है कि डाक अधीक्षक ने महिला एजेंट को हटाने के लिए धक्का दे दिया। इसके बाद सभी एजेंट एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। एजेंटों का कहना था कि डाक अधीक्षक उनकी समस्याओं को दूर करने में दिलचस्पी नहीं उठा रहे हैं। विभाग नया खाता नहीं खोल रहा है। प्रधान डाकघर से राष्ट्रीय बचत पत्र नहीं बिक रहा है। पासबुक की छपाई नहीं होने से रकम की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। साथ ही भुगतान में काउंटर पर बैठे क्लर्क बेवजह की देरी कर रहे हैं। बाद में लोगाें के समझाने पर एजेेंट शांत हुए। विरोध जताने वालों में नीरज द्विवेदी, सुदर्शन मिश्र, उर्मिला सिंह, सुशीला देवी, शशि सिंह, रामनगीना, सुभाष मिश्र आदि लोग शामिल रहे।


क्लर्क और सुपरवाईजर में सामंजस्य जरूरी-पीएमजी
डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर राकेश कुमार ने कहा कि सीबीएस में आएं दिन की दिक्कत पूरे देश की समस्या है। इसके पीछे कई कारण है। जिसको दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन समस्याओं को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले डाटा स्थानीय स्तर पर होता था। जमा निकासी में कोई खास दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन सीबीएस होने के बाद सभी रिकॉर्ड सेंट्रल सर्वर में चला गया है। उन्होंने कहा कि काउंटर पर क्लर्क के लेन-देन के बाद सुपरवाईजर की तरफ से इस पर काम किया जाता है। इसके बाद ही अगला लेन-देन संभव हो सकता है। कहा कि इन दोनों कर्मचारियों में सामंजस्य बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है साफ्टवेयर में गड़बड़ी या नेटवर्क में रुकावट की वजह से काम में अवरोध आ रहा है।
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद को भेजा पत्र
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने संचार और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सीबीएस होने के बाद से ग्राहक और एजेंटों की समस्याएं बढ़ गई है। विभागीय जिम्मेदार इसको दूर कराने में रुचि नहीं ले रहे है। इस वजह से किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया गया। आरोप सरासर गलत है। पोस्ट मास्टर जनरल के वाहन के सामने नारेबाजी कर रहे लोगों को हटाया गया। एजेंट बेवजह की नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

-त्रिवेणी प्रसाद डाक अधीक्षक देवरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें