समाधान दिवस पर आए 122 मामले, निराकरण 68 का हुआ
देवरिया।जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने भाटपार रानी थाने में पीड़ितों की फरियाद सुनकर त्वरित निराकरण का निर्देश दिया।
भाटपाररानी में 11 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें दो प्रर्थना पत्रों के निराकरण के पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया और समस्या का समाधान कराया गया। इसी तरह अन्य जगहों पर क्षेत्राधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक,द्वारा अपने-अपने थानों पर आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना गया। समाधान दिवस के दौरान 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए,जिसमें 68 प्रार्थना पत्रों का निराकरण हो सका।
फोटो समाचार
समाधान दिवस में शॉर्ट सर्किट होने से मची अफरातफरी
बरहज/मईल। बरहज थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए चार मामलों में एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दिवस के दौरान शार्ट सर्किट के कारण चिंगारी उठने लगी। जिससे हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया।
माह के दूसरे शनिवार को इंस्पेक्टर टीजे सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने फरियाद सुनी। दिवस में राजस्व के चार मामले आए। इनमें एक का निस्तारण कर दिया गया। दोपहर बाद दिवस के दौरान थाना परिसर में लगे विद्युत बोर्ड से चिनगारी निकलने लगी। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान टाउन चौकी इंचार्ज अमरनाथ सोनकर, एसआई हवलदार राम, श्रीप्रकाश, जितेंद्र सिंह, अलका तिवारी, दिग्विजय नाथ, छोटेलाल, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
उधर, मईल कार्यालय के अनुसार थाना परिसर में समाधान दिवस में एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने पहुंचकर समस्याओं को सुनी। छह मामले आए, जिसमें तीन का मौका पर निस्तारण हुआ। उसके बाद उन्होंने थाने का अपराध रजिस्टर सहित चुनाव संबंधी जानकारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह से ली। इस अवसर पर बरहज के एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ आनंद देव, एस आई शैलेश कुमार, रमाशंकर यादव, अशोक तिवारी, चन्द्रभूषण मिश्रा, अर्जुन कुशवाहा, रामप्रित प्रसाद आदि उपस्थित रहे।