फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में पांच सेमी की हुई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी के जलस्तर में पांच सेमी की हुई बढ़त
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी पिछले दो दिनों से बढ़त बना रही है। नदी खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर बह रही है। हालांकि 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी का इजाफा नोट किया गया है। नदी में आई बाढ़ से लोगों की दुश्वारियां बरकरार है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना घाट पर बने मीटर गेज पर नदी खतरे के निशान 66.50 से 55 सेमी ऊपर 67.05 मीटर पर बह रही थी। बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंच गया है। भदिला प्रथम चारों ओर से, जबकि परसियां-विशुनपुर देवार के सात टोले बाढ़ के पानी से घिरे गए हैं। पिछले कुछ दिनों में जलस्तर में निरंतर कमी आने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की थी। लेकिन नदी के तीसरी बार बढ़त बनाने से लोगों की नींद उड़ गई है। जलस्तर में हो रही बेतहाशा वृद्धि से थाना घाट, आरती, महिला सहित अन्य घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। वहीं फसलें जलमग्न हो गई हैं। एई अशोक द्विवेदी ने बताया कि दो दिनों से जलस्तर में वृद्धि नोट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें