फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सीओ ने घटना स्थल का लिया जायजा
लार। रक्सा गांव में घर के बरामदे में सो रहे युवक को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने पिता उत्तम यादव की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बचे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एहतियात के तौर पर एक सेक्शन पीएसी तैनात की गई है।
लार थाना क्षेत्र के रक्सा निवासी उत्तम यादव गांव के चौकीदार हैं। उनका बेटा विजय प्रताप यादव 16 अक्तूबर की रात बरामदे में सोया था। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने उस पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी, जिससे उसकी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत से पहले उसने वीडियो के माध्यम से आरोपितों का नाम बताया। इससे गांव में तनाव का माहौल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आधी रात को दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। सोमवार को रक्सा गांव पहुंचीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सीओ कपिल मुनि सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मृत विजय के परिजनों से एक-एक बिंदू पर जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उधर घटना के बाद से गांव में बढ़े तनाव को देखते हुए गांव के चौराहे पर एक सेक्शन पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। वह गांव में भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, नहीं जले घरों में चूल्हे
लार। पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाकर मारने की घटना के दूसरे दिन रक्सा गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के किसी भी घरों में चूल्हे नहीं जले। चारों तरफ घर की महिलाओं की चीख पुकार सुनाई पड़ रही थी। सभी लोग दरवाजे पर बैठ कयास लगा रहे थे कि कैसे यह घटना हुई। इसकी कड़ी शब्दों में निंदा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पीड़ित के घर शुभचिंतकों का आना-जाना लगा हुआ था। मौजूद लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। वहीं पोस्टमार्टम के बाद देर रात को भागलपुर के कालीचरण घाट पर अंत्येष्टि की गई। इस दौरान ग्रामीणों के चेहरे पर गम और गुस्सा दिख रहा था।
बड़ा ही मिलनसार था विजय
लार। तीन भाई व एक बहन में दूसरे नम्बर का विजय था। वह शुरू से ही बड़ा ही मिलनसार था। गांव में किसी के घर सुख हो या दु:ख हो जानकारी होने पर पहले ही पहुंचता था। सभी उसके व्यवहार के कायल थे। घटना के बाद उसके साथ बिताए पल को याद कर उसके साथी भावुक हो गए।
घटना की कड़ी जोड़ रही पुलिस
लार। घटना की एक-एक कड़ी पुलिस जोड़ रही है। पुलिस विजय के परिजनों से हर पहलुओं पर जानकारी प्राप्त कर घटना की तह में पहुंचने की कोशिश कर रही है। परिजनों के मुताबिक, आरोपितों से डेढ़ वर्ष पूर्व विवाद हुआ था। दोनों तरफ से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसी के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। तीन की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -राममोहन सिंह, एसओ लार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें