बाजार से घर जा रहे युवक को पीटा
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवां पांडेय गांव निवासी युवक रविवार की देर शाम खरीदारी कर घर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। घायल युवक को परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवां पांडेय गांव निवासी जय प्रकाश यादव का पुत्र विशाल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि रविवार की देर शाम वह सलेमपुर से घर जा रहा था। महदहां बाग के समीप प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।