सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 44 कर्मचारी
देवरिया। नवागत सीडीओ रविंद्र कुमार ने बुधवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 44 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए संबंधित कार्यालयाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब किया।
सीडीओ सुबह 10.30 बजे डीडीओ कार्यालय पहुंचे। यहां द्वितीय वरिष्ठ सहायक अजय कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। इनके अलावा आरईडी में सुबाष चंद यादव, शीला चतुर्वेदी, श्याम नरायण पांडेय, महेश्वर चौबे, उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय में सुबाष शर्मा, कमलेश सिंह, जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय में डॉ. इरशाद आलम खान, श्रीराम निवास, सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में सुनील कुमार, अश्विनी सिंह, दिलीप कुुमार यादव, रामबाबू प्रसाद, प्रबल प्रताप सिंह, हरिकांत, पीओ नेडा कार्यालय में द्वारिका, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में धर्मशील तिवारी, मोहम्मद आरिफ, कृष्ण कुमार पांडेय, नीरज मिश्र, रोशन कुमार, वसुधा पांडेय, निखिल आनंद, दीपक कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, डीपीआरओ कार्यालय में सुधांशु मिश्रा, गंगेश्वर कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में अभिषेक कुमार सिंह, रणजीत कुमार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय के अरविंद कुमार सिंह, राजन विश्वकर्मा, संजय कुमार यादव, उमेश सिंह, ऐनुल्लाह अनीसुद्दीन अंसारी, अब्दुल हसन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के अमित कुमार तिवारी, अनवर, सतीशचंद्र, नवीन कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, संजीव कुमार गौड़, आदेश सिंहा अनुपस्थित पाए गए।