फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33350 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
33350 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य चल रहा है। बुधवार को 719 केंद्रों पर लक्ष्य 58400 के सापेक्ष 33,350 लोगों का टीका लगाया गया। इसमें हेल्थ केयर वर्कर 477, फ्रंट लाइन वर्कर 250, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 107 को प्रीकाशन डोज लगाया गया। वहीं किशोर 10637, युवा 4234, बुजुर्ग 870 तथा 45 वर्ष के ऊपर के 1836 को वैक्सीन की प्रथम तथा 14939 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई।
जनपद में विभिन्न स्थानों पर स्थापित बूूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स, चुनाव ड्यूटी से संबंधित कार्मिकों, 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसके अलावा अन्य लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, महिला अस्पताल, जिला होम्योपैथी विभाग के परिसर, न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ पर प्रथम, द्वितीय व प्रीकाशन डोज लगाई गई। मौसम खराब होने के बाद भी केंद्रों पर लोग पहुंचे। साथ ही चिह्नित दस विद्यालयों पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण किया गया। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी पर भी टीकाकरण हुआ। देवरिया अरबन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए कुल 42 टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

सीएएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में प्रीकाशन डोज लगाया जा रहा है, जिन्हें नौ माह पहले दोनों डोज लग गई है उन्हें प्रीकाशन डोज दी जा रही है। इसमें हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिक, सरकार कर्मी शामिल है। इसमें 11613 हेल्थ केयर वर्कर, 11663 फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 58111 लोगों को प्रीकाशन डोज लगनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें