फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के विरुद्ध अंत्योदय कार्डधारकों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार के विरुद्ध अंत्योदय कार्डधारकों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तरकुलवा। विकास खंड के हरैया गांव के अंत्योदय कार्ड धारकों ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पर कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कोटेदार पर पैंतीस किलो राशन की जगह केवल दस से पांच किलो राशन देने का आरोप लगाया। कहा कि विरोध करने पर धमकी देकर दरवाजे से भगा दे रहा है। बीडीओ को ज्ञापन देकर कार्डधारकों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों ने ज्ञापन में कहा है कि गांव की सस्ते गल्ले की दुकानदार रीना देवी पैंतीस किलो राशन की जगह केवल पांच से दस किलो राशन दे रही हैं। गेहूं का मूल्य तीन रुपये और चावल का मूल्य चार रुपये प्रति किलो वसूला जा रहा है। घटतौली भी की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शासन से निर्धारित पैंतीस किलो राशन की मांग करने पर कोटेदार का पति उन्हें धमकी देकर दरवाजे से भगा देता है। प्रदर्शन करने वालों में बैजंती देवी, उषा देवी, पूनम देवी, गीता देवी, श्रीजांती देवी, सोना देवी, मुन्नी देवी, मंजू, शुभावती देवी, बबीता, दीनानाथ, सुगिया देवी, इलायची, सुदामा, आदर्श, आशीष प्रसाद, धीरज कुमार आदि शामिल रहे। उधर, बीडीओ राधेश्याम सिंह ने कहा कि कार्डधारकों की ओर से कोटेदार के विरुद्ध की गई शिकायत को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें