फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के 320 बंदियों का हुआ परीक्षण 16-34-35

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के 320 बंदियों का हुआ परीक्षण
विज्ञापन

क्षय रोगी खोज अभियान के तहत जेल में शिविर का आयोजन
जांच के लिए लिए गए 60 बंदियों के बलगम
दवा से ठीक हो सकता है क्षय रोग : सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। क्षय रोगी खोल अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जिला कारागार में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 320 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें संदिग्ध 60 मरीजों के बलगम जांच के लिए लिए गए। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत मरीजों को तलाश कर दवा दी जा रही है। क्षय रोग दवा से ठीक हो सकता है। इस बीमारी को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही पौष्टिक आहार के लिए मरीजों के खाता में पांच सौ रुपये भेजे जाते हैं। कहा कि मरीजों को खांसी आने पर मुंह पर रुमाल रख लेना चाहिए। कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आने, सीने में दर्द, बलगम में खून आने, शाम को बुखार, रात में पसीना आने, वजन घटने, भूख कम लगने पर जांच करानी चाहिए। वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक सुनील सिंह व सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर मांधाता सिंह ने टीबी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सकों ने जांच, उपचार और इसके लक्षणों की बारे में जानकारी दी और इसकी रोकथाम के बारे में भी बताया। इस दौरान डॉ. आरपी यादव, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. एचपी विश्वकर्मा, प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार, डिप्टी जेलर केके दीक्षित, वंदना तिवारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें